वृद्ध माताओं के साथ गूंजा श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन
वृद्ध माताओं के साथ गूंजा श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन
-कृष्ण कुटीर वृन्दावन में आयोजित हुआ श्री खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन
मथुरा (वृन्दावन) । श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट रजि० द्वारा 16 मई, शनिवार को दोपहर 4:00 बजे से कृष्ण कुटीर, वृंदावन धाम में वृद्ध माताओं के साथ भव्य श्री खाटू श्याम संकीर्तन एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन बड़े श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया, कार्यक्रम श्री स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री राधा प्रसाद देव जू महाराज, चतुर्थ संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद वृंदावन के महंत मोहिनी शरण महाराज तथा भूतेश्वर खाटू श्याम मंदिर के महंत भवानी पंडित के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी दिनेश गोस्वामी, जिला प्रबंधन अधिकारी (डीपीओ) चंद्र प्रकाश, कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन की अध्यक्षा स्नेहिल पांडे जी तथा प्रबंधन शिल्पा उपस्थित रही, सभी अतिथियों ने बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस अवसर पर श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार द्वारा लगभग 350 वृद्ध माताओं को वस्त्र वितरण कर सेवा का पुण्य कार्य किया गया, वृद्ध माताओं के चेहरे पर खुशी और आत्मीयता का भाव देखने योग्य था।

मंच संचालन आशु शर्मा ने किया, दिल्ली से पधारे सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक राहुल चतुर्वेदी ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक मधुर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को श्याममय कर दिया, भजन प्रवाहिका किशोरी साध्वी अंजलि जी ने मातृत्व को समर्पित भावुक भजनों से सभी की आंखें नम कर दीं, वृद्ध माताएं भजनों को सुनकर भाव-विभोर हो उठीं और कई माताएं अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं, पूरा कृष्ण कुटीर “हारे के सहारे बाबा श्याम” के जयकारों एवं भजनों से गूंज उठा, श्याम संकीर्तन में उपस्थित सभी भक्तों एवं वृद्ध माताओं ने भक्ति रस में डूबकर आनंद वर्षा का अनुभव किया, कार्यक्रम में श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ।







.jpeg)









