धनगर समाज के मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
धनगर समाज के मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
मथुरा । मिशन परिवर्तन धनगर समाज के तत्वावधान में शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का सब करो जतन को बढ़ावा देने के लिए एक होटल में धनगर समाज के मेधावियों का जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथ तेजू बघेल उद्योगपति रुद्रपुर उत्तराखंड रहे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छीतरमल धनगर ने बताया कि सम्मान समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं मां सरस्वती तथा मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया ।
विशिष्ट अतिथि डॉ0 शालिनी बघेल एवं डॉ0 सौरभ बघेल ने नीट तथा निदेशक अंकित बघेल ने आईआईएम में सफलता के मंत्र बताए, सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल, प्रकाश चन्द पाल श्रम अधिकारी, मोहित बघेल अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने उच्च शिक्षा एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए प्रेरित किया, मुख्य अतिथि ने उच्च शिक्षा के लिए उत्साहवर्धन करते हुए मेधावियों को सम्मानित किया ।
जिलाध्यक्ष डॉ0 रमेश चन्द धनगर ने कहा कि सम्मान से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है इसलिए मेधावियों का सम्मान आवश्यक है, साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार, सामाजिक कुरीतियों पर प्रतिबंध एवं राष्ट्रहित सर्वाेपरि के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान सिंह धनगर समाजसेवी ने व संचालन डॉ0 रमेश चन्द धनगर ने किया, राधेलाल, मुरारीलाल, छीतरमल, भीम सिंह, राम प्रसाद, चंद्रभान, अशोक परिहार, हेमंत, अजय राज, ओम प्रकाश, यादराम के साथ ही समाज के गणमान्य व्यक्ति, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे ।







.jpeg)









