आपदा प्रबंधन पर हुए विशेषज्ञ व्याख्यान, किया गया जागरूक
आपदा प्रबंधन पर हुए विशेषज्ञ व्याख्यान, किया गया जागरूक
मथुरा । उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के कुलपति डॉ0 अभिजीत मित्रा के नेतृत्व एवं निर्देशन में संस्थान के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आपदा तैयारी पर जागरूकता विषय पर एक विशेष व्याख्यान और व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा के पोस्ट संख्या-01 के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव मुख्य वक्ता और रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे, इस विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच प्राकृतिक आपदाओं और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जागरूकता बढ़ाना, उनका प्रभावी प्रबंधन और त्वरित प्रतिक्रिया रणनीतियों की समझ को विकसित करना था, व्याख्यान के दौरान नागरिक सुरक्षा विभाग के मास्टर ट्रेनर ने पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव के व्यावहारिक तौर-तरीकों और जीवन रक्षा के विभिन्न गुरों का जीवंत प्रदर्शन करके विस्तार से समझाया ।
विशेष रूप से उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने पर उसे बुझाने के सुरक्षित तरीकों और अग्निशामक यंत्र फायर एक्सटिंग्विशर को चलाने व उसके सही उपयोग करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया, बताया कि कैसे आपदा के समय सूझबूझ और सही समय पर सही कदम उठाकर बड़े नुकसान को टाला जा सकता है, कार्यक्रम के आयोजन पर संस्थान के महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ0 नित्यानंद पांडेय ने मुख्य वक्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मास्टर ट्रेनर के इस क्षेत्र में गहरे व्यावहारिक अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से पढ़ने वाले विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में अभूतपूर्व मदद मिलेगी और यह व्यावहारिक ज्ञान उनके भविष्य में बेहद उपयोगी साबित होगा, कोलेज के डा0 अमरीश एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के सेक्टर वार्डन राम सैनी, राजेश कुमार, अरुण कुमार और शैलेश खंडेलवाल आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









