स्कूल करना होगा 20 मई के बाद बंद, होगी कार्यवाही

स्कूल करना होगा 20 मई के बाद बंद, होगी कार्यवाही
-समरकैंप जैसी गतिविधियों के नाम पर लगातार स्कूल बुलाये जाते हैं बच्चे 
   मथुरा । गर्मी की छुट्टियों का अहसास अब बच्चों के जहन से खोता जा रहा है, समर वैकेशन को लगातार छोटा किया जा रहा है, इसके बावजूद स्कूल संचालक समर कैंप के अलावा अतिरिक्ति गतिविधियों, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को सही करने जैसे तमाम बहानेबाजी बनाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए मजबूर करते हैं, स्कूल बंद होने से पहले ही कई स्कूल संचालकों ने समर कैंप जैसी गतिविधियों के लिए बच्चों से फंड भी एकत्रित कर लिया है जबकि अभिभावक इसका विरोध कर रहे हैं ।
  वहीं दूसरी ओर लू और गर्म मौसम की मार से आम जनमानस बेहाल है, पशु पक्षी तक का हाल बेहाल है, गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सक आउटडोर गतिविधियों को कम करने की सलाह दे रहे हैं, बीएसए रतन कीर्ति का कहना है कि 20 मई के बाद शिक्षण संस्थाओं को बंद करना होगा, नियमों का उल्लंघन करने वाली शिक्षण संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी, अभिभावकों को भी अतिरिक्त गतिविधियों के लिए पैसा जमा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है, अगर किसी शिक्षण संस्था में इस तरह की कोई गतिविधि की जाती है तो अभिभावक इसकी शिकायत दर्ज कराएं, शिक्षण संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1744009
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.