पुलिस ने दबोचे तीन अन्तर्राज्यीय वाहन चोर, 10 मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस ने दबोचे तीन अन्तर्राज्यीय वाहन चोर, 10 मोटरसाइकिल बरामद
-कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही, बॉबी पर दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मुकदमा
मथुरा । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं, गैंग लम्बे समय से जनपद में वाहन चोरी में सक्रिय रहा है, पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है, बरामद की गई सभी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर और हीरो होण्डा स्पलेन्डर हैं ।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 24 मई को रात करीब साढे बारह बजे मुखबिर की सूचना पर बॉबी उर्फ रोहित पुत्र नेत्रपाल निवासी नगला हंसी थाना राया, हेमन्त कुमार पुत्र राजू निवासी उदयागढी थाना नौहझील, पवन कुमार पुत्र जगदीश निवासी नावली थाना नौहझील को रेलवे ग्राउंड में दीवार के पास से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त बॉबी उर्फ रोहित के खिलाफ मथुरा और अलीगढ जनपद के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं ।
अभियुक्त हेमन्त पर सात और पवन के विरूद्ध पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली, एसआई मोमराज सिंह चौकी प्रभारी जिला अस्पताल, एसआई अरविंद कुमार सिवाल थाना कोतवाली, एसआई मांगेराम थाना कोतवाली, एसआई सनोज कुमार थाना कोतवाली आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।







.jpeg)









