मुठभेड़ : 3 बदमाशों को लगी पुलिस की गोली, 6 शातिर गिरफ्तार

मुठभेड़ : 3 बदमाशों को लगी पुलिस की गोली, 6 शातिर गिरफ्तार
   चौमुहां । थाना जैत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पैर में गोली लगी है जबकि तीन अन्य को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस ने इनके पास से अवैध असलहे, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 1,04,000 रुपये नकद बरामद किए हैं, ये सभी आरोपी पशु चोरी की कई घटनाओं में वांछित थे । 
   थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना जैत में दर्ज मुकदमों से संबंधित पशु चोर गिरोह हाईवे के पास देवी आटस रोड पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी, पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए वृन्दावन स्थित सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल भेजा गया है, मुठभेड़ में दीपक सुल्तानपुरी, दिल्ली, जस्सी बरसाना, मथुरा, रितिक छाता, मथुरा घायल हो गए, सागर डीग, राजस्थान, अनिल कोसी, मथुरा सुमित मांट, मथुरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । 
  पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 315 बोर के तीन तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं, इसके अलावा, चोरी की वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल और 1,04,000 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं, सीओ सदर पीतमपाल सिंह के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है, गिरोह के अधिकांश सदस्यों पर मथुरा के विभिन्न थानों शेरगढ़, राया, गोवर्धन, मगोरा, जैत में चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, गिरोह के सदस्य सागर पर राजस्थान और हाथरस में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, पुलिस टीम अब इनके अन्य सहयोगियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1763286
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.