ठा0 द्वारकाधीश महाराज ने पनघट में विराजित होकर दिए दर्शन
ठा0 द्वारकाधीश महाराज ने पनघट में विराजित होकर दिए दर्शन
मथुरा । प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉक्टर वागीश कुमार जी महाराज कांकरोली नरेश, तृतीय पीठाधीश्वर के द्वारा किया गया है ।
इसी के तहत अधिक मास उत्सवों की श्रृंखला में आज प्रातः काल 7:40 से 7:55 बजे तक ग्वाल के दर्शन में ठाकुर जी पनघट में विराजमान हुए और अपने भक्तों को दर्शन दिए, कल गुरुवार को ग्वाल के दर्शनों में चीर हरण मनोरथ के दर्शन होंगे, इसी क्रम में पूरे एक माह तक विशेष मनोरथ आयोजित किए जाएंगे, जो भी भक्त अपने आराध्य के लिए कोई मनोरथ कराना चाहते हैं, वे करा सकते हैं ।






.jpeg)









