दवा व्यापारियों की हड़ताल का मथुरा में रहा मिलाजुला असर
दवा व्यापारियों की हड़ताल का मथुरा में रहा मिलाजुला असर
मथुरा । ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एक दिन की हड़ताल का मथुरा में भी मिला-जुला असर देखने को मिला, देशभर की दवा व्यापारी ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में हड़ताल पर गए हैं, उनका कहना है कि ऑनलाइन कंपनियों बिना सख्त नियमों के दवाइयां बेच रही हैं जिससे छोटे मेडिकल स्टोर का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने बताया है कि करीब भारत में 7 से 10 लाख मेडिकल स्टोर बंद रहने की संभावना है, दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है ऑनलाइन दवा बिक्री पर भी सख्त नियम व्यापारी चाहते हैं कि बिना बात प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयां बेचने पर रोक लगाई जाए, बंद में रिटेल एवं होलसेल दोनों व्यापारी शामिल रहे, मथुरा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आज के बंद के आह्वान पर सभी दुकानदारों का आभार जताया, संगठन के अध्यक्ष भोला यादव और महामंत्री आशीष चतुर्वेदी ने सभी दुकानदारों के सहयोग के लिए उनको धन्यवाद दिया है ।







.jpeg)









