कंटेनर ने रौंदे हाईवे किनारे बैठे लोग, दो की मौत, दो घायल
कंटेनर ने रौंदे हाईवे किनारे बैठे लोग, दो की मौत, दो घायल
-पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कब्जे में ले लिया वाहन, जांच शुरू
मथुरा । दिल्ली-आगरा हाईवे पर मथुरा के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने चाय की दुकान पर बैठे लोगों को रौंद दिया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए, पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है, देर रात्रि डेढ बजे दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, इसके बाद कंटेनर सड़क किनारे एक दुकान के बाहर चाय पी रहे लोगों को रौंदता हुआ निकल गया ।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की, दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, सूचना पर थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, अस्पताल में उपचार के दौरान ललित पुत्र जगदीश निवासी चंदौली, छाता और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई ।
वहीं हादसे में घायल तेजपाल पुत्र बासुदेव निवासी नरी, छाता और विकास पुत्र महेंद्र निवासी गंगनपुर, एटा का गंभीर हालत में उपचार जारी है, थाना गोविंद नगर प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस अज्ञात मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है, हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटाकर सुचारु कर दिया गया, मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है ।







.jpeg)









