अधिवक्ताओं ने लगाये सरकार के विरोधी नारे, किया प्रदर्शन
अधिवक्ताओं ने लगाये सरकार के विरोधी नारे, किया प्रदर्शन
-लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैम्बर तोड़ने व पुलिस लाठी चार्ज का किया विरोध
मथुरा । ऑल इण्डिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) की जिला कमेटी के तत्वावधान में सैंकड़ों अधिवक्ताओं द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय के गेट नं 3 पर एकत्रित होकर सरकार व पुलिस विरोधी नारे लगाते हुये जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन किया, बाद में राज्यपाल के नाम डीएम को दो सूत्रीय ज्ञापन दिया जिसमें मांग की कि लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए और ध्वस्त किए चौम्बरों की तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए ।
अधिवक्ताओं ने कहा कि इस शांति पूर्ण प्रदर्शन व ज्ञापन से सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो अधिवक्ता कलम छोड़कर गतिशील आंदोलन के माध्यम से काम बंद हड़ताल करने पर मजबूर होगें, प्रदर्शन आइलाज के राज्य सचिव संग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नशीर शाह एड0 के नेतृत्व में किया गया, प्रदर्शन में वार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्र कुमार वशिष्ठ, पूर्व सचिव ठाकुर मदन गोपाल सिंह, कलुआ सिंह राजपूत, त्रिलोक चंद शर्मा , सतेंद्र परिहार, पूर्व संयुक्त सचिव ठाकुर देवेंद्र कुमार, अमित शर्मा, आइलाज के जिला सचिव नीरज राठौर, पूर्व एडीजीसी शिवकुमार एड., खुर्शीद अहमद एड., योगेंद्र बघेल एड., विशन चंद अग्रवाल एड, नरेन्द्र पोनिया एड, सत्येंद्र चौधरी, गोपाल शर्मा एड, नरेन्द्र चौधरी एड., मोहित वर्मा, अश्वनी शुक्ला एड, विजय गर्ग एड, महेश उपाध्याय एड, सुभाष चौधरी एड, नईम शाह एड, धीरज गौतम एड, अनिल कुमार एड, बाजुद्दीन एड, तुलसी गुप्ता एड, करन भारती एड, विष्णु कुंतल एड, राहुल सैनी एड, पूजा परेजा, वीरेन्द्र सिंह, अशोक परिहार आदि शामिल थे ।







.jpeg)









