जमुनापार पुलिस ने पकड़े आग लगाने के दो आरोपी, भेजे जेल

जमुनापार पुलिस ने पकड़े आग लगाने के दो आरोपी, भेजे जेल
  मथुरा । थाना जमुनापार पुलिस द्वारा रुपयों के लेनदेन के विवाद में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के अभियोग में वांछित महिला सहित दो को गिरफ्तार किया गया है, थाना पुलिस ने बुधवार को धारा 109(1), 124, 351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त कन्हैया उर्फ कृष्ण गोपाल पुत्र सत्यदेव सिंह निवासी सोनई टप्पा थाना जमुनापार व महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है ।
  विगत दिनों 14 मई को पीड़ित ने मां को जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दो महिलाओं, कन्हैया उर्फ कृष्ण गोपाल पुत्र सत्यदेव सिंह, राजवीर निवासीगण शहजादपुर सोनई टप्पा थाना जमुनापार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी, दोनों आरोपियों को रावल मोड से गिरफ्तार किया गया है, कार्यवाही करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह थाना जमुनापार, एसआई रजत कुमार, एसआई मान सिंह थाना जमुनापार आदि पुलिसकर्मी थे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1748981
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.