क्रिकेटर सिद्धू, कुलदीप यादव ने परिवार संग वृंदावन में किये दर्शन
क्रिकेटर सिद्धू, कुलदीप यादव ने परिवार संग वृंदावन में किये दर्शन
-वृंदावन में कात्यायनी शक्तिपीठ बेटी के साथ पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू
-क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी संग किये ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन
मथुरा । बुधवार को जाने माने दो क्रिकेटर परिवार सहितवृंदावन पहुंचे, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे, बेटी के साथ वे सिद्धपीठ कात्यायनी देवी मंदिर में पहुंचे, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की एवं मंदिर सेवायत से आशीर्वाद लिया, इस दौरान दोनों ही क्रिकेटर ने अपनी यात्रा को शुद्ध धार्मिक व निजी बताया, इस दौरान उन्होंने वहां यज्ञ भी किया ।

नवजोत सिंह सिद्धू ने विद्वान आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सविधि पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लेकर लोक कल्याण की कामना की, यहां उन्होंने सपरिवार विशेष पूजा आराधना की, पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिद्धू अपनी बेटी के साथ वृंदावन पहुंचे और कात्यायनी शक्तिपीठ में विधिवत पूजा-अर्चना की, उन्होंने इसे पूरी तरह निजी आध्यात्मिक यात्रा बताते हुए राजनीति से दूरी बनाए रखी और कुछ दिन ब्रज में प्रवास की इच्छा जताई ।
पूर्व क्रिकेटर एवं एनाउंसर नवजोत सिद्धू परिवार के श्रीधाम वृंदावन स्थित कात्यायनी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की, आध्यात्मिक शांति के लिए वह कात्यानी देवी मंदिर में पधारे, मीडिया से दूरी बनाते हुए कहा कि आध्यात्मिक शांति के लिए श्री धाम वृंदावन आया हूं, उन्होंने कहा कि वे यहां केवल और केवल मन की शांति की तलाश में आए हैं, नवजोत सिंह सिद्धू ने ब्रजभूमि की महिमा का बखान करते हुए वृंदावन की पावन धरा पर कुछ दिन प्रवास करने की इच्छा जताई है, अपने इस प्रवास के दौरान वे ब्रज के अन्य प्राचीन और सुप्रसिद्ध मंदिरों के भी दर्शन-पूजन करेंगे ।







.jpeg)









