श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान, छह जून को पहुंचेगी मोटरसाइकिल यात्रा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान, छह जून को पहुंचेगी मोटरसाइकिल यात्रा
   मथुरा । गंगा तट स्थित अत्रि ऋषि की तपोभूमि श्री सिद्धबाबा धाम वनखंडेश्वरी महादेव मंदिर आश्रम रामघाट से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और सनातन जागृति के संदेश के साथ दुपहिया वाहन यात्रा निकाली जाएगी, यह यात्रा पांच जून को रामघाट से शुरू होकर छह जून को मथुरा पहुंचेगी, यात्रा के दौरान श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का जयघोष और सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा ।
   सौंख अड्डा स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिन्दू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि यात्रा स्वामी श्री कांताचार्य रामानुज दास महाराज के सानिध्य में निकाली जा रही है, इसमें बिहार, बंगाल, ओडिशा, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु शामिल होंगे, यात्रा में करीब 500 मोटरसाइकिल, 20 कार और अन्य वाहन शामिल रहेंगे, उन्होंने बताया कि बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, दो दिवसीय यात्रा के दौरान 25 स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं होंगी, अलीगढ़ में रात्रि विश्राम के दौरान एक विशाल सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा ।
   महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा वृंदावन और मथुरा शहर में भ्रमण करेगी, उन्होंने दावा किया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़कर मूल गर्भगृह स्थल पर औरंगजेब द्वारा मस्जिद का निर्माण कराया गया था, उसी स्थान पर मंदिर निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है, उन्होंने बताया कि यात्रा मथुरा शहर में भी भ्रमण करेगी, इसके बाद सलेमपुर रोड स्थित केडीएस इंटरनेशनल स्कूल में एक सभा का आयोजन भी किया जाएगा, संत कांताचार्य महाराज ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म, संस्कृति और सभ्यता को मजबूत करना तथा देशभर के हिंदुओं को एक मंच पर जोड़ना है, पिछले वर्ष भी गंगा तट से श्री कृष्ण जन्मभूमि तक पदयात्रा निकाली गई थी, चिंतामणि कुंज वृंदावन के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ0 आदित्यानंद महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर की मुक्ति को लेकर निकाली जा रही यह यात्रा आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1750214
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.