भीषण गर्मी : एलर्ट मोड पर विद्युत निगम, मुख्य अभियंता ने दिये सख्त निर्देश
भीषण गर्मी : एलर्ट मोड पर विद्युत निगम, मुख्य अभियंता ने दिये सख्त निर्देश
मथुरा । भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत निगम अलर्ट हो गया है, उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर आदेश जारी किए गए हैं कि अधिकारी एवं कर्मचारी सभी के कॉल रिसीव करें, सभी से ठीक प्रकार बात करें, किसी कारण कॉल न उठने पर बैक कॉल करें, सीयूजी नंबर 24 घंटे चालू रखें, गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में फॉल्टों की संख्या में इजाफा एवं लोड बढ़ रहा है, सप्लाई बंद हो रही है ।
मथुरा जोन के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह जनप्रतिनिधियों एवं उपभोक्ताओं की फोन कॉल रिसीव करें, उनकी समस्या सुनकर निस्तारण करें, सभी से शालीनतापूर्वक संवाद किया जाए, यदि किसी कारण वश फोन रिसीव नही हो सके तो बैक कॉल अवश्य करें, जिनको सीयूजी सिम आवंटित है वह अपना मोबाइल नंबर 24 घंटे चालू रखें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें अन्यथा की स्थिति से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान किए जाने हेतु एवं अपरिहार्य परिस्थितियों में विद्युत व्यवधान संबंधित सूचना उपकेन्द्रवार ब्रेकडाउन, शटडाउन, सप्लाई पेाजिशन व्हाट्सग्रुप पर साझा करें ।
नौतपा में हीट वेव और बढ़ते पारे के बीच जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, गर्मी का असर लोगों की गर्मी और अंधकार को दूर करने वाले विद्युत विभाग पर भी दिखने लगा है, फरह स्थित विद्युत सब स्टेशन पर लगे बड़े बड़े ट्रांसफार्मर भी गर्मी में हांफने लगे हैं, ज्यादा गर्मी में कही ट्रांसफार्मर जवाब नहीं दे जाएं, इसके लिए कूलर लगाकर उनको ठंडा किया जा रहा है, एसडीओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि नौतपा का दबाव बढ़ रहा है, रोज तापमान में इजाफा हो रहा है, बढ़ती गर्मी में विद्युत आपूर्ति काफी बढ़ गई है, लोड भी रिकॉर्ड पर पहुंच रहा है, ऐसे में पूरा दबाव विद्युत ट्रांसफार्मरों पर आने से उनके फूंकने के चांस ज्यादा हो रहे थे, उन्हें ठंडा रखने के लिए आधा दर्जन से अधिक बड़े कूलर खरीदे गए हैं और उन्हें ट्रांसफार्मरों के समीप सेट किया गया है ताकि वे अत्यधिक टेम्परड न हों और लोगों को विद्युत आपूर्ति सुचारू मिलती रहे ।







.jpeg)









