चौमुहाँ कस्बे में विद्युत केबल बंच में लगी आग, मचा हड़कम्प

चौमुहाँ कस्बे में विद्युत केबल बंच में लगी आग, मचा हड़कम्प
   चौमुहां (मथुरा) । उपखण्ड चौमुहाँ के जुझार थोक में भीषण गर्मी और तपिश के बीच विद्युत केबल बंच में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, बंच में आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन विद्युत विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति ठप की जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया ।
   मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में इन दिनों पारा सातवें आसमान पर है, दोपहर के समय जब गर्मी और तपिश अपने चरम पर थी, तभी जुझार थोक में विद्युत खम्बे पर लगी केबल बंच में अचानक आग सुलग उठी, ऊपर से गुजर रही आग लगती बिजली की लाइनों को देखकर ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए, आग के बाद पटाखे की तरह चिंगारी फूटने लगी, स्थानीय नागरिकों ने बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना तुरंत विद्युत विभाग के अधिकारियों और स्थानीय टीम को दी, एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने बताया पुरानी बंच होने के कारण अधिक लोड के चलते आग लग गई, नई बंच मंगाई गई है, जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1750216
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.