श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी घोषित
श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी घोषित
-संदीप अग्रवाल नए अध्यक्ष, प्रियंक मल्होत्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक जैन सचिव
मथुरा । श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा मंडल के महंत भवानी गिरि एवं संस्थापक राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई, इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों को आगामी दो वर्षों के लिए मनोनीत किया गया, वहीं मंडल के तीन मुख्य सलाहकारों के रूप में राजेश अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल मनोज अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई ।

श्री खाटू श्याम मन्दिर भूतेश्वर के महंत भवानी गिरि के सानिध्य में मण्डल के नवीन सदस्य हरिओम माट वाले, माधव गोयल एवं शुभ विंदल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, नई कार्यकारिणी में संदीप अग्रवाल को अध्यक्ष, प्रियांक मल्होत्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अतुल बंसल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, आलोक जैन को सचिव तथा मोहित मित्तल एवं अजय गोला को सह सचिव बनाया गया, कोषाध्यक्ष नीलू गोला तथा सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सुनील वर्मा को सौंपा गया, इसके अतिरिक्त विनय अग्रवाल को संगठन मंत्री, लवनीश अग्रवाल को ऑडिटर, भूपेंद्र गर्ग को प्रचार मंत्री उमेश भदौरिया को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया ।
नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार पूर्व की भांति सभी श्याम प्रेमियों के यहां बाबा श्याम के भव्य कीर्तन एवं गुणगान का आयोजन करता रहेगा और कहा कि जल्द ही सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर विस्तृत कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियांक मल्होत्रा एवं उपाध्यक्ष अतुल बंसल ने बताया कि मंडल प्रत्येक माह अमावस्या के अवसर पर निशुल्क श्याम कीर्तन का आयोजन निरंतर करता रहा है और आगे भी यह सेवा जारी रहेगी ।
सचिव आलोक जैन ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से मंडल निरंतर प्रगति कर रहा है और इसी प्रकार बाबा श्याम की ज्योत प्रत्येक श्याम प्रेमी के घर में जलती रहेगी, कोषाध्यक्ष नीलू गोला एवं सह कोषाध्यक्ष सुनील वर्मा और संगठन मंत्री विनय अग्रवाल ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही, वहीं प्रचार मंत्री श्री भूपेंद्र गर्ग जी ने बाबा श्याम के प्रत्येक कीर्तन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया, महंत भवानी गिरि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं, संस्थापक राजीव अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2023 में लगाया गया यह छोटा सा पौधा आज बाबा श्याम की कृपा से विशाल स्वरूप ले चुका है जिसमें वर्तमान में लगभग 107 सदस्यों का परिवार जुड़ चुके हैं ।







.jpeg)









