थाना जैंत क्षेत्र में धूं धूं कर जला तारकोल से भरा ट्रक
थाना जैंत क्षेत्र में धूं धूं कर जला तारकोल से भरा ट्रक
मथुरा । थाना जैत क्षेत्र के अंतर्गत आझई फ्लाईओवर पर उस समय हड़कंप मच गया, जब मथुरा से दिल्ली की ओर जा रहे एक तारकोल से भरे चलते ट्रक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, गनीमत रही कि आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाई और ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई, राहगीरों ने भी फुर्ती दिखाते हुए ट्रक के केबिन में रखा जरूरी सामान सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलते ही जीएलए यूनिवर्सिटी की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, ट्रक में लगी आग इतनी भीषण थी कि दमकल की गाड़ी को चार बार रिफिल करना पड़ा, वहीं घटना के करीब आधे घंटे बाद सरकारी फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, दमकल कर्मियों की करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, फायर ऑफिसर प्रमेन्द्र और नरेश ने बताया कि गाड़ी को चार बार रिफिल कर आग को शांत किया गया। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है ।
फ्लाईओवर पर धूं-धूं कर जलते ट्रक और उठते धुएं के गुबार को देखकर जैत पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई, किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन मथुरा-दिल्ली हाईवे पर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया, करीब आधे घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, आग बुझने के बाद ही यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सका ।







.jpeg)









