बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है सामूहिक जागरूकता

बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है सामूहिक जागरूकता 
  मथुरा । अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बालक दिवस के अवसर पर जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क शिक्षा केंद्र, मथुरा के संस्थापक एवं बाल अधिकार कार्यकर्ता सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि गुमशुदा बच्चों का मुद्दा केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज की संवेदनशील जिम्मेदारी है, हर वर्ष हजारों बच्चे विभिन्न कारणों से अपने परिवारों से बिछड़ जाते हैं जिनमें मानव तस्करी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, शोषण और अन्य अपराधों का खतरा बढ़ जाता है। 
   उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भी समान भागीदारी आवश्यक है, बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना, अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने की शिक्षा देना तथा किसी बच्चे के गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस और संबंधित विभाग को सूचना देना अत्यंत आवश्यक है। 
  सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि हर गुमशुदा बच्चा केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि किसी परिवार की उम्मीद, सपनों और मुस्कान का हिस्सा होता है। हमें मिलकर ऐसा समाज बनाना होगा जहां कोई भी बच्चा असुरक्षित या लापता नही होज़ उन्होंने समाज से अपील की कि यदि कोई बच्चा संदिग्ध परिस्थिति में अकेला, डरा सहमा या असहाय दिखाई दे तो उसकी सहायता करें और तुरंत पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1763285
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.