वृंदावन परिक्रमा मार्ग में बाइक सवार युवक ने युवती से की अभद्रता

वृंदावन परिक्रमा मार्ग में बाइक सवार युवक ने युवती से की अभद्रता
   वृन्दावन (मथुरा) । परिक्रमा मार्ग पर बाइक सवार युवकों की हरकतों से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया, आरोप है कि बाइक पर सवार कुछ युवक परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के बीच से गुजरते हुए युवतियों से छेड़छाड़ करते रहे, इसी दौरान एक युवती को पानी की बोतल मार दी जिससे वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा ।
  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय परिक्रमा मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, आरोप है कि बाइक सवार युवक तेज गति से निकलते हुए अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने एक युवती पर पानी की बोतल मार दी, युवती के साथ हुई इस हरकत को देखकर आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और युवकों ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया, इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया, आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार युवकों की जमकर धुनाई कर दी, घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1781066
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.