रिफाइनरी क्लब में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
रिफाइनरी क्लब में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
मथुरा । पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन रिफाइनरी क्लब में किया गया, कवियों की कविताएं सुनकर श्रोता आनंदित हो उठे ।
कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि डॉ0 राजेंद्र मिलन (आगरा), वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 हरिसिंह पाल (दिल्ली), नत्थी सिंह बघेल (दिल्ली), राम प्रकाश पथिक (कासगंज), पहुंची लाल धनगर विषधर (शिकोहाबाद), डॉ0 संगीता पाल (कच्छ) डॉ0 सुशील पाल (मुंबई), सरोज सौदामिनी (फिरोजाबाद), मनु वैशाली (शिवपुरी), डॉ. प्रभाकर लोंढे़ (नागपुर), जोनपाल भार्गव (शहडोल), पद्मावती पदम (आगरा), डॉ0 जेपी बघेल (मुंबई), ओम प्रकाश बघेल (पलवल), प्रेम कुमार पाल (गाजियाबाद), शिवकुमार दीपक (हाथरस), रविपाल खामोश (बड़ोदरा), रूपेश धनगर (मथुरा) आदि देश के विभिन्न प्रदेशों से 60 से अधिक कवियों ने अपनी कविताओं का स्व स्वर पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
कार्यक्रम का काव्य में सफल संचालन प्रसिद्ध रंगकर्मी देवेंद्र पाल ने किया, कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, यूएस पाल, इंजी0 डीसी वर्मा, धनगर संजय प्रधान, शंकर लाल धनगर, तुलसीराम धनगर, पूरन सिंह बघेल, महेश बघेल, सतीश बघेल, डॉ0 राजमणि पाल, डॉ0 रमेश पाल, डॉ0 रमेश वर्मा, डॉ0 रमेश चंद्र धनगर, राधेलाल धनगर, दानवीर सिंह बघेल, चंद्र प्रकाश बृजवासी, रघुवीर बघेल, तेजपाल पहलवान, हरगोविंद धनगर, इंजी0 मेदाराम धनगर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में महाकाव्य संकलन गोचरों का नेपथ्य का विमोचन करते हुए साहित्यकार डॉ0 राजेंद्र मिलन ने कहा कि यह एक पुस्तक ही नहीं अपितु गोचरों की अभिव्यक्ति और ऐतिहासिक दस्तावेज है, कार्यक्रम में धीरेंद्र पाल सिंह बघेल की पुस्तक अलिखित इतिहास, जोहन पाल भार्गव की पुस्तक अर्जुन युद्ध कर, रामसागर धनगर परिवर्तन की पुस्तक देवी अहिल्याबाई होलकर, मानसिंह बघेल की पुस्तक मनोहर छंदों की दुनिया आदि पुस्तकों का लोकार्पण किया गया, प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि उद्योगपति बीएस बघेल सहित सभी अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था लेफ्टिनेंट कर्नल यादराम बघेल ने संभाली ।







.jpeg)









