ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर कार्रवाई, 64 किलो पेड़ा बरामद

ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर कार्रवाई, 64 किलो पेड़ा बरामद
   मथुरा । आगरा मंडल में ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर अंकुश लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम द्वारा सघन कार्रवाई की गई, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में 29 मई से 12 जून तक यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । 
  संयुक्त टीम ने गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस में आगरा फोर्ट स्टेशन पर जांच के दौरान एक अनाधिकृत वेंडर को खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा, जांच के दौरान उसके कब्जे से करीब 64 किलोग्राम पेड़ा बरामद किया गया, नियमानुसार आरोपी व जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ ईदगाह को सौंप दिया गया, अभियान के दौरान कुल 39 मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 27,500 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया ।
  साथ ही सयुंक्त टीम द्वारा इस दौरान यात्रियों को अधिकृत वेंडरों से ही खाद्य सामग्री खरीदने और अनाधिकृत विक्रेताओं की सूचना रेलवे प्रशासन को देने के लिए जागरूक किया गया, जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा मंडल यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1781060
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.