मानसी गंगा में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत
मानसी गंगा में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत
-आगरा का निवासी था मृतक, परिजनों का रो-रोकर हो गया बुरा हाल
गोवर्धन । कस्बे की मानसी गंगा में रविवार को स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया, आगरा के रामनगर क्षेत्र से अपने परिजनों के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आए एक 15 वर्षीय किशोर की मानसी गंगा में डूबने से मौत हो गई, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई, परिक्रमा के दौरान हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया ।
सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने किशोर की तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, मृतक किशोर की पहचान भीम (15 वर्ष) के रूप में हुई है, बताया गया है कि भीम अपने जीजा और अन्य रिश्तेदारों के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आया था, परिक्रमा के दौरान वह मानसी गंगा के घाट पर पहुंचा और स्नान करने के लिए पानी में उतर गया ।
इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई गई, कुछ समय बाद उसका शव पानी से बाहर निकाल लिया गया, किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया ।







.jpeg)









