दोना पत्तल की दुकान में घुस कर सामान किया तितर-बितर
दोना पत्तल की दुकान में घुस कर सामान किया तितर-बितर
-व्यापारी संगठन ने किया विरोध, मौके पर पहुंचे पुलिस और नगर निगम के अधिकारी
मथुरा । नगर निगम की सचल दल टीम ने शनिवार को कोतवाली रोड क्षेत्र में हलचल मचा दी, मामले को शांत करने के लिए नगर निगम के अधिकारी और कोतवाली पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पडा, भीषण गर्मी में कोतवाली रोड क्षेत्र में व्यापारियों व निगम के सचल दल के मध्य जोरदार तकरार हो गई जहां आक्रोषित व्यापारियों द्वारा नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारीयों के नेतृत्व में नगर निगम के सचल दल का घेराव कर लिया गया ।
कोतवाली रोड स्थित गुप्ता दोना पत्तल वालों की दुकान पर शनिवार की दोपहर प्रदूषण विभाग द्वारा नगर निगम के सहयोग से प्लास्टिक के विरुद्ध छापेमार कार्यवाही की गई व दुकान में नगर निगम सचल दल के कर्मियों द्वारा अचानक बड़ी संख्या में पहुंचकर सामान को उलट पुलट करना शुरू कर दिया जिससे व्यापारियों में दशहथ का माहौल व्याप्त हो गया, सूचना पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व कोतवाली रोड व्यवसाय समिति के सदस्य मौके पर पहुंच गये और नगर निगम कर्मचारियों द्वारा दुकान में घुसकर की जा रही इस तरह की कार्यवाही का कड़ा विरोध किया ।
सभी निगम कर्मचारियों को दुकान से बाहर निकाल व्यापारियों द्वारा जोरदार नारेबाजी कर निगम कर्मचारियों की कार्यशैली की निंदा की गई, नगर निगम के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त सौरभ सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, व्यापारियों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि नगर निगम के सचल दल का दुकान में इस तरह घुसना ठीक नहीं है जिस पर सहायक नगर आयुक्त द्वारा आश्वासन दिया गया कि अब इस तरह से निगम के कर्मचारी किसी दुकान में अंदर नहीं घुसंगे ।







.jpeg)









