भूतेश्वर अखाड़े पर खुलेआम फायरिंग, जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

भूतेश्वर अखाड़े पर खुलेआम फायरिंग, जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार
-आरोपी ने बीच सड़क पर तमंचा लेकर पुलिस से भी की थी अभद्रता, मची अफरातफरी
  मथुरा । शहर के भूतेश्वर चौराहा स्थित अखाड़े में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जिला पंचायत सदस्य ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर कथित रूप से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, घटना से अखाड़े में अभ्यास कर रहे पहलवानों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस बरामद किए हैं ।


   पुलिस के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के भूतेश्वर अखाड़े में शुक्रवार रात करीब नौ बजे कई पहलवान अभ्यास कर रहे थे, इसी दौरान शेरगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेही निवासी जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो से वहां पहुंचा, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अखाड़े में पहुंचते ही उसने लाइसेंसी और अवैध हथियारों से कई राउंड फायरिंग की जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई ।
   बताया गया है कि घटना से पहले आरोपी और पहलवान करन के बीच विवाद हुआ था, आरोप है कि करन के साथ मारपीट के दौरान फायरिंग की गई, गोलियों की आवाज सुनकर अखाड़े में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी कार छोड़कर हथियार लेकर भागने लगा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागने के दौरान एक दरोगा और आरोपी के बीच काफी देर तक छीना-झपटी और धक्का-मुक्की हुई, पुलिसकर्मी आरोपी से रिवाल्वर छीनने का प्रयास करता रहा जबकि आरोपी विरोध करता रहा, बाद में पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे दबोच लिया । 
    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस बरामद किए हैं, घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है, प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह एक युवती को लेकर पुरानी रंजिश सामने आई है, बताया जाता है कि युवती के भाई और पहलवान करन के बीच हुई बातचीत के बाद आरोपी नाराज था, इसी बात को लेकर पहले फोन पर धमकी दी गई और बाद में अखाड़े पहुंचकर विवाद हुआ ।
  प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है, फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी की जाएगी, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है, जिस पर “हाईकोर्ट” लिखा हुआ था, घटना के बाद अखाड़े के पहलवानों और स्थानीय लोगों में रोष है, गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1802475
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.