ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की हुई मौत

ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की हुई मौत
-दो हिस्सों में टूट गया ट्रैक्टर, मौत का मंजर देख कांप गए लोग
   मथुरा। जनपद के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे 19 पर स्थित जीएलए यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 के समीप शुनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गया, ट्रक की रफ्तार और जोरदार टक्कर के चलते चालक वाहन में ही फंस गया और मौके पर ही अफरातफरी मच गई ।
  मिली जानकारी के अनुसार मुनेश पुत्र देवी चरण (26 वर्ष) निवासी ग्राम मकदूमपुर, थाना नौहझील, ट्रैक्टर से ईंटें लेकर मथुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान जीएलए गेट नंबर-2 के समीप पीछे से आ रहा ट्रक आगे चल रहे ट्रैक्टर में घुस गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गया, हादसे में मुनेश ट्रक के नीचे दब गया। 
 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया, चालक के ट्रक के नीचे फंसे होने के कारण उसे निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी, काफी मशक्कत के बाद मुनेश को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, वहीं ट्रक को भी कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1802479
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.