मानसी गंगा में डूबे दो किशोर डूबे, परिक्रमा लगाने आये थे गोवर्धन
मानसी गंगा में डूबे दो किशोर डूबे, परिक्रमा लगाने आये थे गोवर्धन
-पुलिस और एनडीआरएफ ने बरामद किये दोनों शव बरामद, मृतक थे मौसेरे भाई
मथुरा । गोवर्धन स्थित मानसी गंगा में शनिवार सुबह छह बजे नहाने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गए, पुलिस व स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, करीब एक घंटे बाद एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया जबकि सुबह 10 बजे दूसरे दूसरे का शव भी निकल लिया गया ।
सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे मानसी गंगा में एक लड़के के गिरने की सूचना मिली थी, पुलिस मौके पर गई तो पता चला कि 14 वर्षीय मनीष तोमर और 15 वर्षीय प्रिन्स तोमर निवासी पिनाहट आगरा नहाने के दौरान पानी में डूब गए थे, स्थानीय गोताखोरों तथा एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया, अभियान के दौरान मनीष का शव बरामद कर लिया जबकि सुबह 10 बजे दूसरे किशोर का शव भी निकल लिया गया, घटना के बाद मानसी गंगा क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई ।







.jpeg)









