गोवर्धन ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय का धरना, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

गोवर्धन ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय का धरना, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
 गोवर्धन (मथुरा) । ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है, एकत्रित लोगों ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर एक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया, लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया, धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अधिवक्ता अनवर हुसैन और नागरिकों ने कहा कि गाय भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है ।
   ईदगाह परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की गई है कि इस विषय पर त्वरित और ठोस कदम उठाए जाएं, ज्ञापन में प्रमुख रूप से गौमाता को अविलंब भारत का राष्ट्रीय पशु (माता) घोषित किया जाए, गौ माता के व्यावसायिक क्रय विक्रय को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए, मांस निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाये व विदेशों को होने वाले गौ माता के मांस के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए ।
  विशेष टास्क फोर्स का गठन करते हुए’ मथुरा की सभी गौशालाओं में गायों की सुरक्षा, उचित खान-पान और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनाई जाए, धरने के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि गौमाता की रक्षा और सम्मान देश के हर नागरिक का कर्तव्य है, अनवर हुसैन एडवोकेट, मोहम्मद उमर फारूक, रिहान, इंतजार, शाहिद, पटवारी खान, मोहम्मद रफीक, शौकत अली कुरैशी, असलम मोहम्मद, शाहनवाज, आजाद, राज, सलमान, सोनू, मोसिम, निजाम अली और आरिफ खान ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताया है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1802480
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.