गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने को चलायेंगे अभियान, बैठक में लिया निर्णय
गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने को चलायेंगे अभियान, बैठक में लिया निर्णय
मथुरा । गौ सम्मान आह्वान अभियान की जिला बैठक का आयोजन मसानी क्षेत्र स्थित चित्रकूट धाम परिसर में सम्पन्न हुआ, बैठक में गौ सम्मान आह्वान अभियान के राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख गोपेश बाबा ने हिन्दू समाज को जागृत कर जीवन की आधार गौ माता की सम्पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्र माता घोषित करने के लिए सतत जनसंपर्क के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाने का आह्वान किया, हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी को जिला प्रमुख का दायित्व दिया गया ।
बैठक में अभियान के राज्य प्रमुख सुनील सिंह ने विगत 27 अप्रैल को तहसील केन्द्रों पर राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन कार्यक्रमों के सफल होने के पश्चात आगामी कार्यक्रम के अनुसार जिला केन्द्रों पर पुनः ज्ञापन हेतु व्यापक हस्ताक्षर अभियान के संचालन हेतु गौ भक्तों के दायित्वों की घोषणा करते हुए गौभक्त पवन दुबे एडवोकेट, धीरज कौशिक, डा0 गोविन्द, भरत गौतम, अन्तो पंडित व विकास पण्डित को जिला संयोजक, विजय बहादुर सिंह को जिला प्रवक्ता, सोनम दीदी को जिला मीडिया प्रभारी, मथुरा महानगर प्रभारी आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, संयोजक सुभाष सैनी, मीडिया प्रभारी रामदास चतुर्वेदी, व्यवस्था प्रभारी जुगल किशोर अग्रवाल बैंक वाले, देवालय सम्पर्क प्रमुख पंकज चतुर्वेदी, सह सम्पर्क प्रमुख महेन्द्र सिंह राजपूत को नियुक्त किया ।







.jpeg)









