पुलिस ने लौटाया गोवर्धन परिक्रमा में गुम हुआ श्रद्धालु का मोबाइल

पुलिस ने लौटाया गोवर्धन परिक्रमा में गुम हुआ श्रद्धालु का मोबाइल 
   मथुरा । गोवर्धन परिक्रमा को आए हरियाणा के होडल निवासी एक श्रद्धालु के लिए उस समय परेशानी खड़ी हो गई, जब परिक्रमा मार्ग पर उनका मोबाइल फोन और मिनी बैग कहीं खो गया, श्रद्धालु अपने परिवार के साथ श्री गिर्राज जी महाराज के दर्शन और परिक्रमा के लिए आए थे, बैग में मोबाइल फोन के साथ कुछ कीमती सामान भी रखा हुआ था, सामान गायब होने की जानकारी मिलते ही श्रद्धालु और उनके परिजन काफी परेशान हो गए, काफी तलाश के बाद भी जब सामान नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई ।
  अधिक मास परिक्रमा के चलते परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की विशेष तैनाती की गई है, श्रद्धालु के सामान खोने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मामले को गंभीरता से लिया, थाना एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल रंजीत कुमार ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दीज़ पुलिस टीम ने परिक्रमा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश अभियान चलाया। पुलिस की मेहनत रंग लाई और काफी प्रयासों के बाद श्रद्धालु का मोबाइल फोन और मिनी बैग सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों सामान सही सलामत श्रद्धालु को वापस सौंप दिए। 
   उन्होंने मथुरा पुलिस की तत्परता और ईमानदार कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों का आभार जताया, श्रद्धालु ने कहा कि जिस तेजी से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनका सामान खोज कर वापस किया, उससे पुलिस के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है, उन्होंने पुलिस टीम के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की, पुलिस का कहना है कि अधिक मास परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1805618
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.