राधा रानी सेवा समिति ने मनाया बारहवां वार्षिकोत्सव
राधा रानी सेवा समिति ने मनाया बारहवां वार्षिकोत्सव
मथुरा । श्री राधारानी सेवा समिति द्वारा 124 वी मासिक पदयात्रा एबं 12 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया, रविवार को प्रातः रेतिया बाजार राधा गोपाल जी मंदिर से पदयात्रा कृष्ण राधा के आकर्षक डोले के साथ हरिनाम संकीर्तन के साथ भक्ति भाव के साथ राधारानी मंदिर पहुची, समिति द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया, मंदिर पर समिति द्वारा अलौकिक छप्पन भोग का आयोजन किया ।
फूल बंगले में विराजमान होकर श्रीजी ने मोरपंख धारण कर भक्तों को दर्शन दिये, हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया, इस दौरान पवन गोयल, भूपेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, जयप्रकाश पाठक, योगेश गोयल, प्रमोद गोयल, सुनील कुमार, डॉ0 हेमंत सारस्वत, राजेन्द अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रामचरन कुशवाह, रामस्वरूप कुशवाह, मोहित अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, प्रतुल गंगल, पवन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, चन्द्रशेखर सिंह, जीतू चौधरी, पीयूष शर्मा, पुनीत चौबे, सुमित चौधरी, धर्मेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









