मथुरा अनाज मंडी को नहीं मिल पा रही जलभराव से निजात

मथुरा अनाज मंडी को नहीं मिल पा रही जलभराव से निजात
-शासन से चार माह पहले मंजूर किया जा चुका है 4.62 करोड़ का प्रस्ताव, नहीं हो सका कार्य
   मथुरा । राजस्व संकलन में प्रदेश में टॉप टेन में रहने वाली मथुरा अनाज मंडी में बीती रात हाइवे नाले का पानी घुस गया, ऐसे में मंडी परिसर में जहां किसानों की फसलों की नीलामी होती थी, जलभराव हो गया, मंडी परिसर में जलभराव की समस्या से व्यापारी, किसान और मंडी परिसर में आने वाले लोग बीते एक साल से जूझ रहे है, शासन ने धनराशि मंजूर कर दी लेकिन अब भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी है ।


   मथुरा अनाज मंडी का लेबल हाइवे के नाले से नीचा है, ऐसे में बीती रात बरसात के चलते नाला ओवर फ्लो हुआ तो पानी मंडी परिसर में घुस गया, इसके चलते व्यापारियों की दुकानों के आगे पानी भर गया, दिन भर किसान, व्यापारी, मजदूर और मंडी आने वाले उपभोक्ता इसी गंदे पानी से गुजरते रहे, हालांकि प्रदेश शासन ने इस समस्या के समाधान को लेकर 4 फरवरी को 4.62 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसमें मंडी के निचले इलाकों के उठान, बरसात के पानी संग्रहण को टैंक का निर्माण और संपबैल से पानी को निकालने का कार्य होना है लेकिन चार माह पहले धनराशि मंजूर होने के बाद भी आज तक कार्य नहीं हो सका है, ऐेसे में प्री मानसून की बरसात से ही व्यापारी दहशत में है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1831021
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.