"कन्यादान योजना" से मथुरा के 9 शिक्षक हुए लाभान्वित
"कन्यादान योजना" से मथुरा के 9 शिक्षक हुए लाभान्वित
मथुरा । एक मजबूत समाज का निर्माण तभी होता है, जब लोग जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़े हों, यह विचार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने व्यक्त किए, गत दिन जिला में टीचर्स सेल्फ केयर टीम की एक सराहनीय और पुनीत पहल के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीएसए रतन कीर्ति ने जिले के 9 जरूरतमंद शिक्षक परिवारों को "कन्यादान योजना" के तहत सहायता राशि के चेक सौंपे, शिक्षकों के कल्याण के लिए किए जा रहे इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए बीएसए ने कहा कि विपत्ति के समय शिक्षक परिवारों को इस तरह का संबल देना बेहद सराहनीय है, मुझे इस नेक काम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला, इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे ।







.jpeg)









