गांव मदेंम में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव

गांव मदेंम में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव
-वीडियो वायरल, 12 नामजद आधा दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज      
  मथुरा । थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव मदेंम में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, इस दौरान बीच सड़क पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर फेंके जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी, घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पथराव के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, राया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया, दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, इस मामले में 12 नामजद व आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगो के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज हुआ है । 
  इस मामले में गांव मदेम छिकाड़ा निवासी देवीराम ने थाना राया में दी तहरीर में रामकुमार, मनीष सरदार समीर कमलकांत शिवसिंह सुल्तान विनीत सुखदेवी प्रियंका योगेश सुमित निवासी मदेम थाना राया व आठ -दस अज्ञात लोगों ने एक राय होकर मेरे साथ लाठी डंडे लेकर हमला कर मारपीट शुरू कर दी, इस दौरान मुझे बचाने आये मेरे पुत्र धर्मेंद्र संदीप दुर्गेश कमलेश खुशवु को भी बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया, आरोपियों ने जमकर पथराब कर पानी की टँकी और टीनशेड तोड़कर जान से मारने की घमकी देकर फरार हो गये, सड़क पर दोनों तरफ से जाम लग गया, सूचना पर पहुची पुलिस ने कई लोगो को हिरासत में लिया है, थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, बाकी लोगो को जल्दी ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1881912
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.