नवसंवत्सर को सर्वव्यापी बनायेगी नववर्ष मेला समिति
नवसंवत्सर को सर्वव्यापी बनायेगी नववर्ष मेला समिति
-समाज के सभी वर्गों को भारतीय नववर्ष से जोड़ना होगा-राजकुमार
मथुरा । नववर्ष मेला समिति रक्तदान, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य सामाजिक कार्य कर समाज के हर वर्ग को नववर्ष मेला से जोड़ने का कार्य करेगी, भारतीय नवसंवत्सर को सर्वव्यापी बनायेगी, इसकी शुरुआत रक्तदान से करेगी, यह निर्णय नववर्ष मेला समिति की गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में हुई समीक्षा बैठक में लिए गए, बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह राजकुमार, समिति संरक्षक जयप्रकाश शर्मा और मेला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने भारत माता के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया ।
प्रांत कार्यवाह राजकुमार ने कहा कि ऐसी बैठकों के माध्यम से कार्यक्रम में सुधार करने का अवसर मिलता है, नववर्ष मेला का उद्देश्य समाज के सभी लोगों को जोड़ना व नवसंवत्सर को सर्वव्यापी बनाना है, उन्होंने कहा कि संघ का कार्य करने से स्वयंसेवक की स्वयं की भी प्रतिष्ठा बढ़ती है, प्रांत कार्यवाह ने कहा कि सामाजिक कार्य करके समाज के बीच जाना चाहिए जिससे नवसंवत्सर मेला की समाज में सर्व स्वीकारिता बढ़े, इसके लिए कार्यकर्ताओं को इसमें स्वयं को खपाना होगा, समाज के सभी वर्गों को भारतीय नववर्ष से जोड़ना होगा, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने आय व्यय को रखा, इस अवसर पर मेला रजत जयंती वर्ष पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को रजत जयंती वर्ष प्रतीक चिह्न और पत्रिका नव प्रवाह भेंट स्वरूप दी गई, बैठक की अध्यक्षता समिति संरक्षक जयप्रकाश शर्मा ने किया एवं संचालन मेला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने किया ।
बैठक में ललिता गुप्ता, महावीर शर्मा, छैल बिहारी, डॉ0 संजय, राजू यादव जिलाध्यक्ष भाजपा, विजय बंटा, श्रीओम, डॉ0 दीपा अग्रवाल, योगेश आवा, अनिरुद्ध अग्रवाल, मुकेश शर्मा मीडिया प्रभारी, समीर बंसल, विशाल रुहेला, बलदेव अग्रवाल, हरवीर सिंह, राजीव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, बृजेन्द्र नागर, डॉ. सीमा मिश्रा, हरस्वरूप यादव, डॉ0 रुचि अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, अवधेश उपाध्याय, दिनेश प्रताप सिंह, देवेश कुमार, कान्हा यादव, देवांशु शर्मा, आरती शर्मा, रजनी भट्ट, डॉ0 जमुना शर्मा, अनुराधा शर्मा, तपेश भारद्वाज, नीतू गोस्वामी एवं सूचि अग्रवाल आदि समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे ।







.jpeg)









