आधुनिक भारत के निर्माता थे बाबू जगजीवन राम, अर्पित की श्रद्धांजलि
आधुनिक भारत के निर्माता थे बाबू जगजीवन राम, अर्पित की श्रद्धांजलि
मथुरा । अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं योजना आयोग के सदस्य रहे कांग्रेस नेता बाबू जगजीवन राम की 40 वीं पुण्यतिथि मनाई, वह भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री और एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में देश के रक्षा मंत्री (1971 के युद्ध के दौरान), कृषि मंत्री और श्रम मंत्री जैसे कई महत्वपूर्ण पद संभाले, कृष्णा नगर बिजलीघर कैंप कार्यालय पर विजेंद्र सिंह बौद्ध के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।
इस दौरान रमेश सैनी महानगर अध्यक्ष बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी ने पुष्प अर्पित पर उनके जीवन की प्रमुख घटना पर प्रकाश डाला और बताया कि वे भारतीय संविधान को लागू करने में महत्व भूमिका निभाकर गए और संवैधानिक अधिकारों को जन जन तक पहुंचाया, भारत के समग्र विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है, उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है, कार्यक्रम में कांग्रेस नेता प्रवीण भास्कर, विजेंद्र सिंह बौद्ध, संजय कुमार बीडीसी, विजय प्रकाश, संदेश कुमार, सेक्टर अध्यक्ष बसपा असलम, कुरैशी सौदान सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, अजय सिंह फौजी, आकाश बाबू, नरेंद्र कुमार आदि ने महान नेता को याद किया ।







.jpeg)









