मथुरा में साइबर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, हिरासत में लिए 90 संदिग्ध
मथुरा में साइबर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, हिरासत में लिए 90 संदिग्ध
-जनपद के चार थाना क्षेत्रों में 25 ठिकानों पर पुलिसकर्मियों ने एक साथ की कार्यवाही
मथुरा । जनपद में मंगलवार को साइबर अपराधियों और ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा तलाशी अभियान चलाया, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में जिले भर में पीएसी के साथ 17 थानों की पुलिस ने एक साथ दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी की, इस औचक कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के साइबर ठगों और उनके मददगारों में हड़कंप मच गया है,
साइबर ठगी के लगातार बढ़ते मामलों पर शिकंजा कसते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने मंगलवार तड़के बड़े स्तर पर संयुक्त अभियान चलाया ।

कोसीकलां थाना क्षेत्र के उटावड़, शेरगढ़ क्षेत्र के जंघावली, बरसाना क्षेत्र के हाथिया और गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवरस गांव में एक साथ छापेमारी कर साइबर ठगों के 25 से अधिक संदिग्ध ठिकानों को घेर लिया गया, अभियान के लिए पुलिस ने पूरी रणनीति के साथ फोर्स तैनात की थी, पुलिस ने गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़, कोसीकलां समेत जिले के विभिन्न राजस्थान सीमावर्ती क्षेत्रों में 25 से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, कार्रवाई के दौरान करीबन 90 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत लिया गया है, पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और साइबर अपराध से संभावित संबंधों की गहन जांच कर रही है ।
.jpg)
पुलिस की इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया था ताकि अपराधियों को भागने का मौका न मिले, आठ क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में 17 थानों की पुलिस, दो कंपनी पीएसी और करीब 300 पुलिसकर्मी सुबह होने से पहले ही गांवों में पहुंच गए, पुलिस ने सभी प्रमुख रास्तों की घेराबंदी कर संदिग्धों के भागने के रास्ते बंद कर दिए, अलग-अलग टीमों ने एक साथ गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़ और कोसीकलां के 25 से अधिक चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी, एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिलेभर के कई स्थानों पर साइबर ठगों पर कार्रवाई की गई है, पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है ।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाके, विशेषकर गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़ और कोसीकलां के कुछ क्षेत्र पिछले कुछ समय से साइबर ठगों के नए गढ़ के रूप में उभर रहे थे, ये ठग फर्जी लॉटरी, सिम ब्लॉक करने और बैंक अधिकारी बनकर देश भर के भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते रहे हैं, पुलिस प्रशासन के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इन ठगों के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करना है, एसएसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 90 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए उठाया गया ।
पुलिस सभी संदिग्धों के दस्तावेज, मोबाइल फोन, बैंक खातों और आपराधिक गतिविधियों का सत्यापन कर रही है, जिन लोगों की साइबर ठगी में संलिप्तता मिलेगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चार थाना क्षेत्रों में 25 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई है, कार्रवाई के दौरान एक सैंकड़ा संदिग्धों को सत्यापन के लिए हिरासत में लिया गया है, सभी से पूछताछ की जा रही है तथा उनके रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है, जांच में जो भी व्यक्ति साइबर ठगी में शामिल पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
ठगों के गढ़ पर कड़ा प्रहार
ग्रामीण इलाके, विशेषकर गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़ और कोसीकलां के कुछ क्षेत्र पिछले कुछ समय से साइबर ठगों के नए गढ़ के रूप में उभर रहे थे, ये ठग फर्जी लॉटरी, सिम ब्लॉक करने और बैंक अधिकारी बनकर देशभर के भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते रहे हैं, पुलिस प्रशासन के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इन ठगों के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करना है ।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम से काफी लोग प्रभावित होते हैं और डीजी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है जिसके क्रम में जो हॉटस्पॉट्स है उन्हें चिन्हित करके वहां पर हमारी टीमें अभी छापेमारी कर रही है और कई लोगों को इसमें अभी पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है क्योंकि यह कार्यवाही अभी प्रचलित है और सुबह 5:00 बजे से ही टीमें रेड कर रही है जो सभी साइबर हॉटस्पॉट्स है और वहां से जो कुछ भी साक्ष्य मिल रहे है, जैसे मोबाइल फोन इत्यादि उसको एकत्र किया जा रहा है और ये पूरा ऑपरेशन अभी कुछ देर और चलेगा और जो भी इसमें साइबर अपराधी पकड़े जा रहे हैं उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी, पुलिस टीम अभी चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गई हुई है और उसमें भी अलग-अलग गांव है जो चिन्हित किए हुए हैं, उन पर कार्यवाही चल रही है, जितने भी लोग इसमें पूछताछ हेतु और गिरफ्तारी हेतु लाए जाएंगे, उनकी सूचना उपलब्ध कराई जाएगी, इस ऑपरेशन के दौरान ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है साथ ही अन्य तकनीकी साधनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ।







.jpeg)









