एमवीडीए ने कोसीकलां में राधापुरम एन्क्लेव को किया ध्वस्त

एमवीडीए ने कोसीकलां में राधापुरम एन्क्लेव को किया ध्वस्त
-बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाई जा रही थी कॉलोनी, बाउंड्रीवॉल व कच्ची सड़कें ध्वस्त
   मथुरा । मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण का 4000 वर्ग मीटर में कट रही राधापुरम एन्क्लेव पर पीलापंजा चला, एमवीडीए की इसे बडी कार्यवाही माना जा रहा है, प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ अपना कड़ा रुख बरकरार रखा है, प्राधिकरण की टीम ने कोसीकलां क्षेत्र में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी को मलबे में तब्दील कर दिया। 
  मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-19 पर बृज वसुन्धरा कॉलोनी से आगे और बृज भूमि ढाबा के पास एक अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था, यहाँ नीरज गोयल पुत्र तिरोकचन्द्र गोयल द्वारा लगभग 4000 वर्ग मीटर के बड़े भूभाग पर पहले से निर्मित कॉलोनी का अवैध विस्तार किया जा रहा था, बिना किसी भी तकनीकी स्वीकृति और ले-आउट स्वीकृत कराए यहाँ बाउंड्रीवॉल और कच्ची सड़कों का निर्माण कर ‘राधापुरम एन्क्लेव’ नाम से कॉलोनी काटी जा रही थी ।
  प्राधिकरण द्वारा इस अनाधिकृत निर्माण पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत वाद योजित किया गया था, इस मामले की कानूनी सुनवाई के दौरान नियत तिथियों पर विपक्षी (कॉलोनाइज़र) अनुपस्थित रहे और प्राधिकरण की चेतावनी के बावजूद स्थल पर अवैध विकास कार्य जारी रखा गया, इसके चलते प्राधिकरण न्यायालय द्वारा बीते वर्ष 5 अगस्त 2025 को ही इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश पारित कर दिए गए थे, निर्धारित समय सीमा में जब विपक्षी द्वारा स्वयं इस अनाधिकृत निर्माण और बाउंड्रीवॉल को नहीं हटाया गया, मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने इस अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दे दिया । 
  प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन के सख्त निर्देशन और सचिव आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल भारी अमले के साथ मौके पर पहुँचा और ‘राधापुरम एन्क्लेव’ में किए गए अवैध निर्माण, बाउंड्रीवॉल और कच्ची सड़कों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव ने स्पष्ट किया है कि मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा, बिना ले-आउट और बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों के खिलाफ समय-समय पर ऐसी ही सख्त ध्वस्तीकरण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1893624
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.