धान की रोपाई के दौरान दो पक्ष में हुई भिड़ंत, मां-बेटे को लगी गोली
धान की रोपाई के दौरान दो पक्ष में हुई भिड़ंत, मां-बेटे को लगी गोली
मथुरा । मगोर्रा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे धान की रोपाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दिया, गोली लगने से मां और बेटा घायल हो गए, दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया ।
पुलिस के अनुसार खेत में धान की पौध लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक नामजद युवक ने तमंचे से फायर कर दिया, गोली महेश सिंह की पत्नी सरोज देवी और उनके बेटे गोपाल सिंह को लगी जिससे दोनों घायल हो गए, घटना की सूचना मिलते ही मगोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है, फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है ।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है इसलिए पुलिस एहतियात के तौर पर निगरानी बनाए हुए है, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि धान की रोपाई को लेकर हुए विवाद में एक नामजद युवक ने तमंचे से फायरिंग की थी, इसमें सरोज देवी और उनके बेटे गोपाल सिंह घायल हुए हैं, दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।







.jpeg)









