ककरेटिया फायरिंग मामले में पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा
ककरेटिया फायरिंग मामले में पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा
-दोनों पक्षों के दस लोगों को किया नामजद, आधा दर्जन को अज्ञात में बनाया अभियुक्त
मथुरा । थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव ककरेटिया में शुक्रवार को दो पक्षो में हुए विवाद के दौरान फायरिंग मामले में पुलिस ने अपनी ओर से एफआईआर दर्ज कराई है, घटना के बाद किसी भी पक्ष ने थाने में घटना से संबंधित तहरीर नहीं दी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना के कुछ घंटे बाद ही पांच लोगों को हिरासत में ले लिया था, दोनों पक्षों से दस नामजद आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें पांच लोग को हिरासत में लिया गया है ।
शुक्रवार को पालेंद्र उर्फ पाल पुत्र करन निवासी गांव ककरेटिया थाना राया और हरेंद्र पुत्र निहाल निवासी गांव कारब थाना महावन के मध्य पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया, शुक्रवार को विवाद के दौरान दोनों पक्षों द्वारा जान से मारने की नीयत से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगो ने ककरेटिया में एक दूसरे पर फायरिंग कर दी, फायरिंग के दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया, घटना की जानकारी मिलते ही महावन सर्किल के क्षेत्राधिकारी संजीब कुमार राय थाना राया प्रभारी कर्मवीर सिंह थाना महावन का पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुच गया ।
पुलिस के पहुचने के दौरान आरोपी फरार हो गये, पुलिस ने लोगो से घटना की जानकारी लेकर वीडियो फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों से पालेंद्र, कृष्ण गोपाल, अंकुश, सुमित निवासी ककरेटिया हरेंद्र, योगेंद्र, निहाल सिंह, पवन, आकाश व दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगो को नामजद किया है, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की है, प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया अन्य आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।







.jpeg)









