छात्र की मौत के मामले में बस चालक व स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज

छात्र की मौत के मामले में बस चालक व स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज
   मथुरा । थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राल स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में बस हादसे के दौरान छात्र नितिन की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कानूनी कार्रवाई की है, हादसे के बाद से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने बस चालक के साथ ही स्कूल की प्रधानाचार्या और स्कूल मालिकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं ।
   बरसाना क्षेत्र के ग्राम पेलखू निवासी पीड़ित पिता गंगदेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छह वर्षीय पुत्र नितिन गुरुवार सुबह स्कूल बस संख्या यूपी 85 डीटी 1480 से विद्यालय गया था, सुबह करीब 8 बजे जब बस स्कूल परिसर के गेट पर पहुंची और बच्चे उतर रहे थे, तभी चालक विष्णु ने घोर लापरवाही बरतते हुए अचानक गाड़ी को तेजी से आगे बढ़ा दिया, इसके चलते बस का पिछला पहिया नितिन के सिर को कुचलता हुआ निकल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।
   पीड़ित का आरोप है कि इस भीषण हादसे के बाद भी स्कूल प्रबंधन का रवैया बेहद अमानवीय रहा, स्कूल की प्रधानाचार्या रेनू व स्कूल मालिक कृष्ण गोपाल एवं हेमन्त और अन्य स्टाफ ने बच्चे को बचाने या अस्पताल पहुंचाने का कोई प्रयास नहीं किया, घटना के तुरंत बाद वे परिजनों को सूचित किए बिना ही स्कूल में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए, जैंत थाना पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर बस चालक व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना उपनिरीक्षक संदीप राणा को सौंपी गई है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1929192
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.