धर्मेंद्र शर्मा बने मथुरा डाइट प्रिंसिपल, जे0पी0 सुमन वरिष्ठ प्रवक्ता
धर्मेंद्र शर्मा बने मथुरा डाइट प्रिंसिपल, जे0पी0 सुमन वरिष्ठ प्रवक्ता
फरह (मथुरा) । नोएडा डीआईओएस रहे धर्मेंद्र शर्मा को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा का प्रिंसिपल बनाया गया है, जेडी मुकेश अग्रवाल के स्थानांतरण होने के बाद से यह पद रिक्त पड़ा हुआ था, खंड शिक्षा अधिकारी जेपी सुमन को प्रमोशन देकर डाइट पर वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है, दोनों शिक्षाविदों के नेतृत्व में डाइट मथुरा को नई दिशा मिलेगी, ऐसी लोगों में उम्मीद जगी है ।
स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों का कहना है कि नवीन प्राचार्य और वरिष्ठ प्रवक्ता अभिनव पहल कर छात्रों के हित में निर्णय लेंगे, ताकि उनका भविष्य संवर सके, फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों ने डाइट प्राचार्य से अनुरोध करते हुए ऐसे छात्रों के हित में पुन विकल्प भरवाकर नए सिरे से स्कूल आवंटित करने को आग्रह किया है ताकि उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम सुचारू पूर्ण हो सके।
छात्रों का कहना है कि मथुरा डाइट में 2024 में 1300 छात्र आज तक परीक्षा से वंचित हैं, उन छात्रों को दोबारा इंटर्नशिप का मौका नहीं दिया गया था जबकि छात्रों को इंटर्नशिप का मौका समय रहते दिया भी जा सकता था, डाइट प्राचार्य धर्मेंद्र नोएडा डीआईओएस से प्रोन्नत होकर डाइट प्रिंसिपल (डीडीआर) बनाए गए हैं, वही खंड शिक्षा अधिकारी जेपी सुमन को वरिष्ठ प्रवक्ता इक्विवलेंट बीएसए बनाया गया है, श्री सुमन फरह और मथुरा ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी बेहतर सेवाएं दे चुके हैं ।







.jpeg)









