सिविल लाइन क्षेत्र में हादसा, ई-रिक्शा पलटने से तीन घायल

सिविल लाइन क्षेत्र में हादसा, ई-रिक्शा पलटने से तीन घायल
-बाइक बचाने में बिगड़ा ई रिक्शा का संतुलन, हादसे के बाद मची अफरातफरी
  मथुरा । शहर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 9 बजे मुख्य डाकघर के सामने एक्सीडेंट हो गया, सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा सामने से गलत दिशा में आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है ।
   प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे ई-रिक्शा मुख्य डाकघर के सामने से गुजर रहा था, तभी सामने से एक बाइक गलत दिशा में आती दिखाई दी, टक्कर से बचने के लिए चालक ने अचानक ई-रिक्शा मोड़ा, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया, ई-रिक्शा पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और ई-रिक्शा में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची ।
    पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया, यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा गलत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के दौरान ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ने से हुआ, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, गलत दिशा में वाहन नही चलाने और सड़क पर पूरी सावधानी बरतने की अपील की है, पुलिस का कहना है कि छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर सड़क हादसे का कारण बन सकती है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1939109
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.