भाजपा ने 910 बूथ अध्यक्षों को दिया सोशल मीडिया का प्रशिक्षण
भाजपा ने 910 बूथ अध्यक्षों को दिया सोशल मीडिया का प्रशिक्षण
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर ने संगठन की जमीनी संरचना को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मथुरा और गोवर्धन में दो बूथ अध्यक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए, दोनों कार्यक्रमों में मथुरा-वृंदावन विधानसभा के 509 तथा गोवर्धन विधानसभा के 401 सहित कुल 910 बूथ अध्यक्षों को संगठनात्मक एवं डिजिटल प्रशिक्षण दिया गया, पांचजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष टी0एन0 अग्रवाल, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग और महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
वहीं गोवर्धन स्थित राधेश्याम सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता राज्य मंत्री जे0पी0एस0 राठौर, विधायक मेघश्याम सिंह, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी तथा बूथ सम्मेलन जिला संयोजक रामकिशन पाठक ने किया, प्रशिक्षण सत्रों में बूथ प्रबंधन, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, मतदाता संपर्क अभियान, पन्ना प्रमुखों के साथ समन्वय, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया ।
मुख्य अतिथि टी0एन0 अग्रवाल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता ही संगठन की वास्तविक ताकत है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया, विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां बूथ अध्यक्ष की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा, बूथ होगा मजबूत, तभी विजय होगी सुनिश्चित, प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाने, नए मतदाताओं को जोड़ने व डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करने पर जोर दिया ।
सहकारिता राज्य मंत्री जे0पी0एस0 राठौर ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन के सेनापति हैं और मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी गारंटी है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से पन्ना प्रमुखों के साथ नियमित समन्वय, मतदाता सूची का सतत सत्यापन तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन के साथ संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे, उन्होंने डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि भाजपा मथुरा महानगर द्वारा आयोजित दोनों बूथ अध्यक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कुल 911 बूथ अध्यक्षों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, इनमें मथुरा-वृंदावन विधानसभा के 509 तथा गोवर्धन विधानसभा के 401 बूथ अध्यक्ष शामिल रहे, उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिला बूथ सम्मेलन संयोजक रामकिशन पाठक, महामंत्री विनीत शर्मा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सुनीता उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह प्रधान, ललित गौतम, मंत्री अंकुर गुर्जर, मनोज ठाकुर, पूजा चौधरी, कल्पना गर्ग, दीपक गोला, मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, नितिन कौशिक, लोकेश निषाद, राजू चौधरी, हाकिम सिंह टीटू, जितेंद्र वार्ष्णेय, बलराम शर्मा, नितिन चतुर्वेदी अभिषेक चतुर्वेदी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।







.jpeg)









