कैबिनेट मंत्री ने सुनी कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री के मन की बात
कैबिनेट मंत्री ने सुनी कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री के मन की बात
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136 वें संस्करण का सामूहिक श्रवण महानगर के 910 विभिन्न बूथों पर आयोजित किया गया, इसी क्रम में अट्टला चुंगी स्थित पार्षद कार्यालय, बूथ संख्या-12 पर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया, इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है ।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करें, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह 136वां मासिक एपिसोड था ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 26 जुलाई देशवासियों के लिए गौरव का दिन है, उन्होंने कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए सभी वीर शहीदों एवं वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया, कार्यक्रम में महामंत्री विनीत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ललित गौतम, जिला मंत्री अंकुर गुर्जर, पूजा चौधरी, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र वार्ष्णेय, पार्षद प्रतिनिधि सतीश बघेल, मंडल महामंत्री प्राण बल्लभ दुबे, अवधेश गौतम, प्रशांत सारस्वत, प्रदीप शर्मा, योगेश गौतम, मुकेश सारस्वत, मुन्ना लाल निषाद, शशि शुक्ला, कंचन झा, अंकुर शर्मा, दीपक बघेल, मोतीलाल राठौर, ललित वर्मा आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









