जहां चुनौती है तो वरदान भी साबित हो रही है आधुनिक तकनीक

जहां चुनौती है तो वरदान भी साबित हो रही है आधुनिक तकनीक
-कृष्णा नगर में ज्वेलर्स के यहां से खरीददारी के बाद गुम हुआ पर्स, दो घंटे में हुई खोज 
   मथुरा । जहाँ तकनीक वरदान साबित हो रही है तो वहीं यह तकनीक अभिशाप भी बन सकती है, सोशल मीडिया को लेकर जिस तरह से तमाम तरह की नकारात्मक बातें सामने आ रही हैं और साइबर फ्रॉड पुलिस के लिए चुनौती बन गया है तो वहीं सीसीटीवी तकनीक वरदान साबित हो रही है, महानगर के महत्वपूर्ण और भीडभाड वाले इलाकों, तिराहे चौराहों पर लगाये गए सीसीटीवी कैमरे कितने महत्वपूर्ण हो सकते हैं, यह शनिवार की रात देखने को मिला ।
  सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस ने एक पूर्व सैनिक के गुम हुए पर्स को दो घंटे में खोज निकाला, वह भी जब पीड़ित खुद यह नहीं जानता था कि पर्स कहां गुम हुआ है, पर्स में करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात रखे थे, ये जेवरात सैनिक ने परिवार के साथ कृष्णा नगर स्थित एक ज्वैलरी शॉप से खरीदे थे, पीड़ित परिवार ने खुद भी पर्स को तलाशने का प्रयास किया लेकिन जब वह हताश हो गये तो पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और अपनी तीसरी आंख का सहारा लिया, पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस ने विश्वास करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दो घंटे के अंदर पर्स को तलाश कर पीड़ित परिवार के सुपुर्द कर दिया ।
   सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार सोनवीर सिंह शनिवार रात करीब 8 बजे परिवार के साथ कृष्णा नगर स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में खरीदारी करने गए थे, खरीदारी के बाद कार में बैठते समय उनका पर्स कहीं गिर गया, पर्स में एक जोड़ी सोने की चूड़ियां, कान के टॉप्स और एक नोज रिंग रखी थी जिनकी कुल कीमत करीब 5.70 लाख बताई गई, काफी तलाश के बाद भी पर्स नहीं मिला तो उन्होंने कृष्णा नगर चौकी पुलिस को सूचना दी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर दो पुलिस टीमें बनाई गईं, चौकी प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस पर्स को खोजने में कामयाब रही, पर्स वापस मिलने पर रिटायर्ड सूबेदार सोनवीर सिंह ने पुलिस का आभार जताया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1939102
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.