नाले से गोवंश को निकालने के लिए चला दो घंटे रेस्क्यू, बचाई जान

नाले से गोवंश को निकालने के लिए चला दो घंटे रेस्क्यू, बचाई जान
  मथुरा । शहर के बीएसए कॉलेज के पास सोमवार रात करीब 10 बजे दो सांड खुले नाले में गिर गए, ये सांड आपस में लड़ते हुए नाले में जा गिरे जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे नाले और फिसलन के कारण वे सफल नहीं हो सके, स्थानीय लोगों ने तत्काल नगर निगम को सूचना दी लेकिन राहत टीम पहुंचने में देरी हुई, इसके बाद वृंदावन के गौरक्षक दल को बुलाया गया ।
  गौरक्षकों ने रस्सियों से सांडों को निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड, नगर निगम और जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया, संयुक्त टीम ने लगभग दो घंटे तक बचाव अभियान चलाया, जेसीबी की मदद से नाले के पास रास्ता बनाया गया, फायर ब्रिगेड और गौरक्षकों के सहयोग से दोनों सांडों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे ।
  सांडों को उपचार और देखभाल के लिए वृंदावन की गौशाला भेज दिया गया है, इस घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई, लोगों का कहना है कि बीएसए कॉलेज के पास यह खुला नाला लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है, कई शिकायतों और मांगों के बावजूद इसे अब तक ढका नहीं गया है, लोगों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के दावों के बावजूद इस खतरनाक नाले की अनदेखी की जा रही है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1957335
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.