राजाधिराज हुए केसरी हिंडोले में विराजमान
राजाधिराज हुए केसरी हिंडोले में विराजमान
मथुरा । पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ0 वागीश कुमार जी महाराज कांकरोली नरेश, तृतीय पीठ के द्वारा किया जाता है, उसी परंपरा के तहत सावन मास के चौथे दिन ठाकुर जी महाराज केसरी हिंडोले में विराजमान हुए ।
.jpg)
मन्दिर के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुष्टिमार्गीय परंपरा में ठाकुर जी को लाड़-लड़ाने के तहत घटा और हिंडोला में विराजमान कराया जाती है, यह क्रम पूरे सावन मास जारी रहेगा, कल सोमवार को संध्या समय 5:10 से 5:40 बजे तक ठाकुर जी महाराज गुलाबी हिंडोले में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे ।






.jpeg)







