जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान" थीम पर कार्यशाला सम्पन्न

जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान" थीम पर कार्यशाला सम्पन्न
-विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और रोटरी क्लब ने किया संयुक्त आयोजन 
  मथुरा । विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग और रोटरी क्लब मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आईएमए सभागार में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी संयुक्त अध्यक्षता जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 रोहिताश सिंह एवं नीरव निमेश पीडीजी रोटरी 3110, आशुतोष कुमार ईडीएस रोटरी और आईएमए अध्यक्ष डॉ0 बी0एस0 गोयल द्वारा की गई, इस अवसर पर फोगसी सदस्य डॉ0 वर्तिका किशोर ने बताया कि इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम "जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें" रखी गई है ।


  उन्होंने कहा कि मां का दूध नवजात के लिए संपूर्ण आहार है, यह बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ डायरिया, निमोनिया और संक्रमण जैसी बीमारियों से बचाव करता है, डॉ0 रोहिताश सिंह ने कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार है, इसके लिए स्तनपान जरूरी है, स्तनपान के प्रति जागरुकता के लिए हर वर्ष एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जात है, विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को स्तनपान के प्रति जागरूक किया जाएगा, साथ ही स्तनपान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को भी दूर किया जाएगान।
   कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सभी को केवल स्तनपान के महत्व के साथ ही एचपीवी टीकाकरण व डायरिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की, डॉ0 दीपशिखा ने शिशु आहार प्रथाओं और स्तनपान के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए संपूर्ण आहार है, उन्होंने जोर देकर कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर बच्चे को मां का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) जरूर पिलाना चाहिए जिससे उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, उन्होंने सलाह दी कि 6 महीने तक बच्चे को सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए ।
  इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब मथुरा के पदाधिकारियों ने भी स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया, इस दौरान डॉ0 नीरजा गोयल, डॉ0 शेफाली अग्रवाल, डॉ0 शुभदा अग्रवाल, डॉ0 बर्षा तिवारी, डॉ0 पवन अग्रवाल, जिला मातृ स्वास्थ्य सलाहकार मुकेश गौतम, जिला नगरीय स्वास्थ्य समन्वयक फौज़िया खानम, पीएसआई इण्डिया से अजय कुमार, चोबसिंह सहित समस्त बीसीपीएम, स्टाफ नर्स, एएनएम और आशा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1957339
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.