सहकारी समितियों पर मौजूद है 2500 मीट्रिक टन यूरिया

सहकारी समितियों पर मौजूद है 2500 मीट्रिक टन यूरिया
   मथुरा । जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आहूत की गई, बैठक में अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर, अभिषेक कुमार मिश्र सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, शैलेन्द्र कुमार, सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं गुलाम मुहीउद्दीन, अपर जिला सहकारी अधिकारी आदि उपस्थित रहे, बैठक में विभिन्न विभागीय एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर विचारोपरांत निर्णय लिए गए। 


  बैठक के दौरान जनपद की समितियों पर निर्बाध रूप से यूरिया एवं फास्फेट उर्वरक उपलब्ध कराने, कृषकों को मानक अनुसार जोत के आधार पर निर्धारित संस्तुत मात्रा मे वितरण कराने आदि के संबंध में चर्चा भी की गयी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, मथुरा द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद की समितियों पर यूरिया लगभग 2500 मीट्रिक टन से अधिक उपलब्ध है और डीएपी की आने वाली रैक के सापेक्ष डीएम के निर्देशानुसार आवंटन हो चुका है तथा प्रेषण प्रक्रियाधीन है, जनपद मे प्रचुर मात्रा में यूरिया व फास्फेट उर्वरक उपलब्धता बनी हुयी है और सुचारू रूप से वितरण किया जा रहा है, बैठक के उपरांत अध्यक्ष एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता द्वारा बैंक मुख्यालय पर कृषकों की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1985861
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.