उच्च प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा में हुई चोरी की वारदात

उच्च प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा में हुई चोरी की वारदात 
-स्कूल से हजारों के टैबलेट, खोजी किट और कीमती सामान ले गये चोर
  बरसाना । थाना बरसाना के अंतर्गत चौकी सहार क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे शिक्षा के मंदिरों को भी निशाना बनाने से नहीं कतरा रहे हैं, क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर हजारों रुपये के कीमती सामान और शिक्षण सामग्रियों पर हाथ साफ कर दिया, इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षा विभाग में भारी आक्रोश है ।


   मिली जानकारी के अनुसार, चौमुहां विकास खंड के गांव बझेड़ा में चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर विद्यालय की बाउंड्री वॉल (दीवार) फांदकर अंदर दाखिल हुए, इसके बाद उन्होंने कमरों के ताले चटका दिए, अंदर प्रवेश करने के बाद चोरों ने कार्यालय और कमरों में रखीं अलमारियों के लॉकर बेरहमी से तोड़ डाले, इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनय गौतम ने बताया कि चोर डिजिटल पढ़ाई के लिए रखे हजारों रुपये के टैबलेट बच्चों के प्रयोग के लिए आई विज्ञान किट और गणित किट शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी खोजी किट विद्यालय के जरूरी रजिस्टर, मार्कर और अन्य कीमती दस्तावेज चुराकर ले गए है ।
  उन्होंने बताया कि सुबह जब विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए, घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और सहार चौकी को दी गई, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है, ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सामान बरामद करने की मांग की है, वही सहार चौकी प्रभारी अंकित चौधरी ने बताया गांव बझेड़ा में हुई चोरी की तहरीर मिली है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1985859
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.